Move to Jagran APP

सावन की मल्हार से रंगी सुगंधिता

कासगंज में संपन्न हुई प.उप्र माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक लघु नाटिका संग किया यमुना आरती महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:20 AM (IST)
सावन की मल्हार से रंगी सुगंधिता
सावन की मल्हार से रंगी सुगंधिता

जागरण संवाददाता, कासगंज : पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक 'सुगंधिता' भी सावन के रंगों से भीगी नजर आई। सावन की सतरंगी फुहार, सबके मन में लाए बहार.. स्लोगन बैठक के साथ दिया था तो मौसम ने भी इसे साकार किया। सुबह से ही रिमझिम बूंदाबांदी मानो सुगंधिता में दूर-दूर से आईं पदाधिकारियों का स्वागत कर रही थी।

loksabha election banner

गंगा देवी माहेश्वरी सदन में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित बैठक का शुभारंभ महेश वंदना से हुआ। सदस्याओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक में मुख्य अतिथि कोटा से आईं राष्ट्रीय महामंत्री आशा माहेश्वरी ने संगठन का महत्व बताया। इसकी जरूरत बताते हुए कहा कि एकता से ही समाज की प्रगति संभव है। महिलाओं का घर से समाज में विशेष योगदान बताते हुए कहा महिलाओं को बढ़ कर आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उत्तरांचल की उपाध्यक्ष कांता गगरानी ने भी महिलाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया। दिल्ली से आईं उत्तरांचल की सहसचिव शर्मिला राठी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति महिलाओं ने दी। वहीं लघु नाटिका के साथ यमुना आरती की गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ का संदेश भी गूंजा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विनीता राठी, प्रदेश सचिव मंजू हरकुट, संगीता भट्ट, मंजू चांडक, रजनी हरकुट, बबिता भट्ट, बीना धूपड़, रागिनी माहेश्वरी, रेखा सुर्जन, नीलम पल्तानी, कुमकुम गांधी एवं अंजलू जाजू उपस्थित थे।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश : बैठक सुगंधिता के बाद में महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हरेक से पौधे रोपने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधों की देखभाल करें, ताकि बढ़ते पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.