Move to Jagran APP

आग की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन बालक, एक की मौत

कासगंज संवाद सहयोगी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदवा में आग लगने से गंभीर हादसा हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 05:32 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 05:32 AM (IST)
आग की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन बालक, एक की मौत
आग की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन बालक, एक की मौत

कासगंज, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदवा में आग लगने से गंभीर हादसा हुआ। एक ही परिवार के तीन बालक आग की चपेट में आ गए। इसमें एक की जलकर मौत हो गई। दूसरा झुलस गया, जबकि तीसरे को सकुशल बचा लिया है। बच्चों को बचाते समय मामा झुलसा गया।

loksabha election banner

चंदवा निवासी मनोज कश्यप की पत्नी केशव देवी झोपड़ी में खाना बना रही थी। इसी दौरान सोलर प्लेट में सार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। इससे स्वजन में भगदड़ मच गई। घर में मौजूद बालक विशाल, अर्जुन एवं आसिप आग की चपेट में आ गए। इनमें से छह वर्षीय आसिप की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय विशाल बुरी तरह झुलस गया। चार वर्षीय अर्जुन को उसके मामा कन्ही ने जैसे-तैसे बचा लिया। बालकों को बचाते समय मामा भी बुरी तरह झुलस गया। उसके सिर पर झोपड़ी में लगी बल्ली गिर गई। आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। अग्निकांड में मनोज की झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नहीं छिपता तो बच सकती थी आसिप की जान

चंदवा में झोपड़ी में आग लगने के बाद हुए दर्दनाक हादसे में बालक आसिप की मौत हो गई। उसका भाई एवं मामा झुलस गया। आग लगते ही जब मामा ने बच्चों को बाहर निकाला तब आसिप घर में रखी आटा चक्की एवं बक्से के पीछे छिप गया था। इससे वह दिखाई नहीं दिया। वहां पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर आसिप नहीं छिपता तो उसकी जान बच सकती थी। घटनास्थल की ओर दौड़े अधिकारी झोपड़ी में आग लगने के बाद मासूम की मौत की खबर प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। इस पर एसडीएम सहावर शिव कुमार, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने क्षति का आंकलन किया। घटना दुखद है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।

- सीपी सिंह, डीएम

विद्युत तार की चपेट में आई बालिका की मौत

संवाद सहयोगी, कासगंज : ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला केहर में शुक्रवार को पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही बालिका विद्युत तार की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालिका की मौत की जानकारी मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगला केहर निवासी विजय सिंह की नौ वर्षीय पुत्री भूरी गांव के अन्य बालक बालिकाओं के साथ जामुन तोड़ने के लिए घर से खेतों की ओर चली गई। वह पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। अन्य बालक बालिकाएं पेड़ के नीचे मौजूद थे। पेड़ के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही थी। अचानक बालिका विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने के बाद वह पेड़ से नीचे आ गिरी। बच्चों में भगदड़ मच गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। बालिका को मृत देख कोहराम मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। बिलराम चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित स्वजनों की ओर से घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.