पशु-पक्षियों को भोजन कराने दौड़ी पालिका
लॉकडाउन के चलते पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। लोग घरों से नहीं नि
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:04 AM (IST)
कासगंज, जागरण संवाददाता, : लॉकडाउन के चलते पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, ऐसे में इन्हें दाना नहीं मिल रहा है। नगर पालिका ने इन्हें दाना खिलाने की पहल शुरू की है।
मंगलवार सुबह 11 बजे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजवीर साहू के साथ में अधिशासी अधिकारी लवकुश गुप्ता प्रभु पार्क पहुंचे। यहां पर बंदरों एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए दाना डाला। वहीं कई बंदर तो इनके पास में पहुंच गए। इन्हें पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने अपने हाथों से गेहूं एवं अन्य खाद्य पदार्थ खिलाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें