प्रदेशभर में इतिहास रच चुका वन विभाग फिर नए कीर्तिमान को तैयार
कासगंज संवाद सहयोगी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम उठाकर प्रदेश में लगातार दो साल से इतिहास रच रहे वन विभाग ने अब इस साल फिर नए कीर्तिमान की तैयारी कर ली है।
कासगंज, संवाद सहयोगी: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत कदम उठाकर प्रदेश में लगातार दो साल से इतिहास रच रहे वन विभाग ने अब इस साल फिर नए कीर्तिमान की तैयारी कर ली है। गंगा और भागीरथी वन से जिले की धरा पर हरियाली संजो चुका वन विभाग अब इस बार ऐतिहासिक महावन रोपने का लक्ष्य रखा है। अफसर अभी से इसके लिए जुट गए हैं। इसके लिए वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग भी जुटा हुआ है।
जिले में वर्ष 2019 में गंगा वन स्थापित कि या गया। इसमें एक लाख 21 हजार पौधे रोपित किए गए। वर्ष 2020 में भागीरथ वन स्थापित किया गया। इसमें तीन लाख 51 हजार पौधे रोपित किए गए। दोनों साल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले ने प्रदेश में इतिहास रचा। अब इस साल 21 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। एक महावन बनाया जाएगा जिसमें पांच लाख से अधिक पौधे रोपे जाने की तैयारी है। तभी तो लौट आया ग्रीन कवर
फोर-लेन के लिए जब वर्ष 2019 में हरियाली पर आरी चली तो कासगंज का ग्रीन कवर सेटेलाइट से गायब हो गया था। गंगा और भागीरथी वन की हरियाली ने फिर से ग्रीन कवर को सेटेलाइट पर वापस कर दिया है। आंकड़ों की नजर में
- 800 हेक्टेअर क्षेत्रफल सरकारी भूमि पौधरोपण के लिए चिन्हित
- छह लाख पौधे रोपित करेगा वन विभाग
- 15 लाख पौधे अन्य विभाग करेंगे रोपित जिले में एक महावन तैयार करने की योजना है। राजस्व विभाग ने जमीन तलाशी है। वहां गड्ढे खुदवाने की तैयारी की गई है।
दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ