आठ हजार रुपये का जुर्माना, तीन किलो पॉलीथिन जब्त
अमांपुर में पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार ने दुकानों पर छापामार कार्रवाई की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 06:04 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 06:04 AM (IST)
कासगंज, संवाद सहयोगी। तहसील सहावर के कस्बा अमांपुर में पॉलिथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कई दुकानदार शटर गिराकर चले गए।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजय कुमार ने कस्बा में राजस्व टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। इससे प्रतिबंधित पॉलीथिन विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई दुकानदार शटर डालकर चले गए। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त की गई है और आठ हजार रुपये का जुर्माना मौके से वसूला गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें