Move to Jagran APP

धनतेरस पर्व आज, शुरू होगा पांच दिवसीय दीपावली पर्व

पूर्व संध्या पर बाजारों में भारी भीड़ रही। बाजारों में जाम के हालात रहे। वहीं घरों में भी लोग तैयारियां करते रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:13 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:13 AM (IST)
धनतेरस पर्व आज, शुरू होगा पांच दिवसीय दीपावली पर्व
धनतेरस पर्व आज, शुरू होगा पांच दिवसीय दीपावली पर्व

कासगंज, संवाद सहयोगी। पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुभारंभ गुरुवार को धनतेरस पर्व के साथ शुरू होगा। पूर्व सांध्य पर घरों में तैयारियां की गईं। बाजारों में भी भीड़भाड़ रही, लोगों ने खरीदारी की। भीड़ के चलते बाजार में जाम के हालात रहे। कस्बों के बाजारों में भी पूर्व संध्या पर गुलजार हुए।

loksabha election banner

धनतेरस की पूर्व संध्या पर सुबह से ही बाजारों में रौनक थी। शहर के अलावा आसपास के गांव के खरीदारों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी थी। बाजार भी जल्दी खुल गए थे। फुटपाथ से लेकर शोरूम तक ग्राहकों की भीड़ थी। जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन, रेडीमेड वस्त्र, साजसज्जा की सामग्री, विद्युत झालर आदि की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने पूजा की मूर्तियां, खील, बताशे व अन्य सामग्री भी खरीदी। ग्राहकों की भीड़भाड़ के चलते शहर के मुख्य बाजार, नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट बाजारों में जाम के हालत रहे। वहीं सहित उपबाजार लक्ष्मीगंज, सब्जी मंडी, सूत की मंडी में भी खरीदारों की भीड़ रही। कस्बे के बाजार भी सुबह से ही गुलजार थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पर्व के लिए जमकर खरीदारी की। अमांपुर, सहावर, सिढ़पुरा, सोरों, पटियाली, गंजडुंडवारा में ग्रामीण क्षेत्रों से बाजारों में आए ग्राहकों ने खरीदारी की।

पूजा की मूर्तियों का सजा बाजार

दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी, सरस्वती, प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश आदि की पूजा अर्चना के लिए शहर में मूर्तियों की दुकानें सज गईं। बुधवार को भी लोगों ने मूर्तियों की खरीदारी की। मूर्ति विक्रेता राकेश के अनुसार छोटी और बड़ी दीपावली पर्व पर भी मूर्तियों की बिक्री होती है।

बाजार पर कोरोना का प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों में त्योहार का उत्साह है। लोग खरीदारी कर रहे हैं।

विनोद कुमार, साज सज्जा सामग्री विक्रेता

आशंका थी कि कोरोना के चलते त्योहार पर बाजार मंदा रहेगा। यह आशंका निर्मूल साबित हुई है। ग्राहक निकल रहे हैं, खरीदारी हो रही है।

विनोद माहेश्वरी, किराना कारोबारी धनतेरस पर चमकेगा आटो मोबाइल कारोबार

धनतेरस पर आटो मोबाइल कारोबार में भी चमक आई है। धनतेरस के दिन मोटरसाइकिल और कार खरीदने के लिए लोगों ने बुकिग कराई हैं। इस दिन लगभग 800 से अधिक दो पहिया वाहन बिकने की उम्मीद है। वहीं कार लेने के लिए लोगों ने अलीगढ़, आगरा और एटा में बुकिग करा रखी हैं।

धनतेरस पर नई वस्तुओं के खरीदने की परंपरा रही है। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा लोग स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी करते हैं। वहीं, वाहनों की भी खरीदारी की जाती है। जिन लोगों को वाहन लेने थे, उन्होंने धनतेरस पर इन्हें खरीदने का मन बना लिया है। अपने ही इच्छा के अनुरूप कलर, कंपनी और माडल की बाइकों की बुकिग कराई है। सबसे अधिक हीरों कंपनी की बाइकें बुकिग हुई हैं। वहीं, बजाज, बुलट, टीवीएस, होंडा के शोरूमों में भी खरीदारों द्वारा बुकिग कराई गई हैं। कार खरीदने के लिए लोग एटा, आगरा और अलीगढ़ जाएंगे। शिक्षक वरुण चौहान ने बताया कि उन्होंने स्कार्पियो कार लेने का मन बनाया है, जिसकी बुकिग एटा करा दी है। गुरुवार को धनतेरस पर कार लेने एटा जाएंगे। वहीं व्यापारी राकेश माहेश्वरी ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार लेने अलीगढ़ जाएंगे, उन्होंने इसकी बुकिग करा दी है। धनतेरस के लिए लगभग 225 मोटरसाइकिलों की बुकिग हुई है, जिनमें स्पलेंडर प्लस और डीलेक्स सबसे अधिक हैं। इन पर छूट भी चल रही है।

पंकज अग्रवाल, हीरो भारत मोटर्स के स्वामी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.