मजिस्ट्रेटी चेकिग में पकड़े गए 84 बेटिकट यात्री
मंगलवार को ट्रेनों में मजिस्ट्रेटी चेकिग से अफरा-तफरी मच गई। च
कासगंज, जागरण संवाददाता : मंगलवार को ट्रेनों में मजिस्ट्रेटी चेकिग से अफरा-तफरी मच गई। चेकिग के दौरान सात दर्जन यात्रियों को बगैर टिकट पकड़ा गया। इनमें से तीन को जेल भेजा है। वहीं बाकी से जुर्माना वसूला गया।
मंडल रेल प्रबंधक इज्जत नगर डीके सिंह एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू के निर्देश पर यह चेकिग अभियान चला। अभियान के दौरान कासगंज स्टेशन पर सुबह ट्रेनों में चेकिग की गई। दोपहर तक चलने वाले अभियान में फर्रुखाबाद कासगंज पैसेंजर के साथ में फर्रुखाबाद एवं मथुरा से आने वाली गाड़ियों में अभियान चला। कुल 84 यात्री बेटिकट पकडे़ गए। फतेहगढ़ रेल न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने इन पर जुर्माना अधिरोपित किया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय कैलाश कुमार, के साथ में मुख्य टिकट निरीक्षक फतेहगढ़ नरेंद्र पाल सिंह एवं संजय श्रीवास्तव प्रमुख रूप से रहे। जीआरपी थाना प्रभारी सोनू कुमार राजौरा, चौकी प्रभारी इकराम हुसैन, आरपीएफ चौकी प्रभारी गोरख प्रसाद आदि का विशेष सहयोग रहा।