जन्मदिवस समारोह में भी गूंजी प्रतिमा की मांग
अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली में गुरुवार को उनकी रचनाएं गूंजीं। अमीर खुसरो पब्लिक स्कूल में संपन्न कार्यक्रम में साहित्यकारों ने उनके साहित्य के प्रति समर्पण को बयां किया। इस अवसर पर प्रमुखजनों ने मालखाने में कैद उनकी प्रतिमा की स्थापना की मांग उठाई।
संवाद सहयोगी, पटियाली : अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली में गुरुवार को उनकी रचनाएं गूंजीं। अमीर खुसरो पब्लिक स्कूल में संपन्न कार्यक्रम में साहित्यकारों ने उनके साहित्य के प्रति समर्पण को बयां किया। इस अवसर पर प्रमुखजनों ने मालखाने में कैद उनकी प्रतिमा की स्थापना की मांग उठाई।
¨हदी खड़ी बोली के प्रथम कवि हजरत अबुल हसन यमीनुद्दीन अमीर खुसरो का जन्म दिन गंजडुंडवारा रोड पर अमीर खुसरो स्कूल में मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश संगठन मंत्री भगवान ¨सह राघव ने कहा कि खुसरो पटियाली ही नहीं, पूरे देश की शान हैं। उनकी प्रतिमा लगवाने के लिए किसान यूनियन वचनबद्ध है। शायर फूल मियां ने उनकी रचनाएं सुनाते हुए कहा कि खुसरो की प्रतिमा आ•ाद कराई जाए। प्रतिमा की स्थापना करना साहित्यकारों ही नहीं, बुद्धिजीवियों की भी जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य बुलन्द अ़ख्तर, अध्यक्ष परवे•ा कुरैशी, आमिर अली, प्रशांत भारद्वा•ा, फूल मियां, राजभान ¨सह सोलंकी, गौरव तिवारी, विशाल श्रोत्रिय, शक्ति ¨सह कुशवाहा, शैलेंद्र ¨सह, राहुल राठौर, शिखा शर्मा, शबी ना•ा, शहरो•ा, चांदनी, आदर्श सोनी, प्रशांत, ¨रकी कश्यप आदि उपस्थित थे। --------
बच्चों ने भी उठाई मांग :
ह•ारत अमीर खुसरो स्कूल के विद्याíथयों ने मुख्य अथिति भगवान ¨सह राघव के माध्यम से मूíत स्थापित कराने की प्रशासन से माँग की। मांग करने वालों में अदनान अबूजर, चिराग, सैफ अली, उन्जिला, ईशा ¨सह, रवी चौहान, अनस, सूर्यांश, मो.अख्तर प्रमुख हैं।
'पटियाली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। अमीर खुसरो राष्ट्र के कवि रहे हैं, उनकी प्रतिमा को पटियाली में स्थान मिलना चाहिए। वहीं राजा द्रुपद का किला सांस्कृतिक विरासत है, वहां पर उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए।'
-पूर्णेंद्र सोलंकी
जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
'अमीर खुसरो की वजह से सारा देश पटियाली को जानता है। उन्होंने ¨हदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया। उनकी प्रतिमा को अवश्य लगना चाहिए। हम भी प्रशासन से मांग करते हैं कि क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान कर प्रतिमा लगवाएं।'
-मानपाल ¨सह
पूर्व राज्यमंत्री
यूपी सरकार