Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जुटी नेताओं की भीड़

सोरों से शुरू हुई रैली काफिले संग पहुंचे मुख्यालय

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:21 AM (IST)
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जुटी नेताओं की भीड़
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में जुटी नेताओं की भीड़

कासगंज, जागरण संवाददाता। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह बड़े काफिले संग नामांकन करने पहुंचे। सोरों से शुरु रैली के मुख्यालय पहुंचने तक मार्ग नारेबाजी से गूंजता रहा। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के बाहर भाजपा नेताओं की भीड़ लगी रही।

loksabha election banner

सांसद राजवीर सिंह ने सुबह गंगा तट पर पूजन किया। नामांकन रैली के लिए सुबह से ही सोरो में हरिपदी घाट पर दूर-दूर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता यहां पर पहुंचे। एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधियों के साथ कई प्रमुख नेता यहां पहुंचे। केंद्रीय मंत्री की सभा के बाद में राजवीर सिंह रैली के रूप में मुख्यालय पर पहुंचे। मार्ग पर भाजपाइयों के नारे गूंजते रहे। भाजपाइयों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी बैरीकेडिग पर जम गई। मुख्य गेट से भाजपा प्रत्याशी के साथ में चार प्रस्तावकों को ही अंदर प्रवेश दिया गया। नामांकन के बाद राजवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में जीत का दावा करते हुए कहा कि जो भी वायदे किए हैं वो पूरे किए जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र में बजट से ज्यादा धनराशि के विकास कार्य कराए हैं। नामांकन रैली में एटा एवं कासगंज के जनप्रतिनिधियों के साथ में राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, डॉ.बीडी राना, अजय राना एवं शरद गुप्ता के साथ अन्य भाजपाई शामिल रहे।

क्या स्मृति ईरानी नहीं आ रहीं..:दो दिन से चर्चा थी स्मृति ईरानी भी नामांकन कराने के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ जाएंगी। ऐसे में कई लोग सुबह कलक्ट्रेट पहुंच गए। कलक्ट्रेट के कर्मचारी तथा बाहर ड्यूटी पर तैनात कई पुलिस कर्मी भी केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित थे, लेकिन वह सोरों से सभा को संबोधित करने के बाद ही वापस लौट गई। जब भाजपा नेताओं का काफिला यहां पहुंचा तो कलक्ट्रेट के कई कर्मचारी भी पूछते नजर आए क्या स्मृति ईरानी नहीं आ रहीं।

शनिवार को बिके तीन नामांकन पत्र :शनिवार को तीन नामांकन पत्र बिके। ग्रंथ सिंह, देवेंद्र तथा राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी के आनंद प्रकाश नामांकन खरीदे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.