गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया देवपुर, लोग दहशत में
कासगंज संवाद सहयोगी अमांपुर के गांव देवपुर में प्रधान के भाई की हत्या के आरोपितों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायारिग से गांव देवपुर सहम गया।
कासगंज, संवाद सहयोगी : अमांपुर के गांव देवपुर में प्रधान के भाई की हत्या के आरोपितों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायारिग से गांव देवपुर सहम गया। गांव में तनाव पूर्ण खामोशी है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस पीएसी बल लगाया गया है।
सुबह जब गांव देवपुर में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव देवपुर सहम गया। गोलियों की आवाज सुन पहले तो लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन जब लगातार फायरिग होती रहीं तो लोग घरों में घुस गए और दरवाजे बंद कर लिए। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 15 से 20 राउंड गोलियां चलीं। आरोपितों द्वारा की गई फायरिग से गोली लगने से प्रधान रामकुमार के भाई यशवीर की मौत हो गई। वहीं, एक युवक पुष्पेंद्र घायल हो गया। घटना के बाद से गांव के दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने बंदोबस्त किए हैं। देवपुर में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि कानून व्यवस्था के ²ष्टिगत पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह ऐहतियात बरत रही है। छह के विरुद्ध दर्ज कराया गया मुकदमा
गांव देवपुर में प्रधान के भाई की मौत के मामले में पिता रमनपाल ने धर्मेंद्र, सतेंद्र, कुलदीप, विनोद, पुष्पेंद्र और अवनीश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आरोपितों पर चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर पुत्र की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। समय से पहुंचती पुलिस तो बच जाती जान
कासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक यशवीर का चचेरा भाई शेखर रोरोकर कह रहा था कि घटना की सूचना पर यदि पुलिस समय से पहुंच जाती और घायल भाई को समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। शेखर का कहना है कि उसने पुलिस को छह से सात बार फोन किया था। पुलिस देर से पहुंची। रात ही दिल्ली से लौटा था यशवीर
गोली लगने से मौत का शिकार हुआ यशवीर दिल्ली में डीटीसी में संविदा पर चालक था। वह शुक्रवार रात को ही गांव वापस लौटा था। उसकी मौत से विधवा अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। चार साल की बेटी सोना के सर से पिता का साया उठ गया है। घटना के संबंध में रमनपाल की तहरीर पर छह लोगें के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 453, 307, 302 एवं 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
- अनिल कुमार सिसौदिया, एएसपी