Move to Jagran APP

दीनदयाल कालोनी में वर्षाें से बदहाल है संपर्क मार्ग

कासगंज संवाद सहयोगी शहर की दीनदयालपुरम कालोनी का संपर्क मार्ग बीते कई वर्षों से खराब है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 05:23 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 05:23 AM (IST)
दीनदयाल कालोनी में वर्षाें से बदहाल है संपर्क मार्ग
दीनदयाल कालोनी में वर्षाें से बदहाल है संपर्क मार्ग

कासगंज, संवाद सहयोगी : शहर की दीनदयालपुरम कालोनी का संपर्क मार्ग बीते कई वर्षों से खराब है। सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाता है और दलदल हो जाता है। लोगों का राह निकलना दूभर है। जिम्मेदार पालिका प्रशासन से लोगों ने कई बार शिकायत की है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा है। जबकि स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और पालिका के विरुद्ध आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

loksabha election banner

दीनदयालपुरम कालोनी में शहर के पश्चिम भाग एटा-कासगंज मार्ग पर स्थित है। इस कालोनी में सभी वर्ग के लोग निवास करते हैं, लेकिन इस कालोनी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। लगभग कई वर्षो से सड़क की हालत यह है कि गड्ढे ही गड्ढे हैं। वाहन चलाना ही नहीं बल्कि राह निकलना भी दूभर है। स्कूल साइकिल से जाने बच्चे हादसे का शिकार हो जाते हैं। बरसात में तो यह मार्ग ताल तलैया बन जाता है। लोगों ने पालिका प्रशासन से एक बार नहीं कई बार मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, लेकिन जिम्मेदारों ने अनसुना किया है। पालिका की अनसुनी से कालोनी के लोगों में पालिका के विरुद्ध आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय वाशिदों ने सड़क सही कराने की मांग की है। कई बार लिखित और मौखिक रूप से पालिका प्रशासन से सड़क को सही कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। लोगों में आक्रोश है।

- सत्येंद्रपाल सिंह वैश, एडवोकेट बरसात के दिनों में इस सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई दिनों तक पानी भरा रहता है। पालिका प्रशासन लोगों की समस्या को अनदेखा कर रहा है।

- सर्वेंद्र पुढीर, स्थानीय निवासी इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग का गोदाम है। सड़क बनवाने का अनुरोध लोक निर्माण विभाग किया गया है। सहमति बन गई है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

- धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी कासगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.