कांग्रेसियों ने निकाली प्रभात फेरी
हिदू जागरण मंच एवं सेवा भारती ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
जागरण संवाददाता, कासगंज : स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संगठनों ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्थाओं के दफ्तरों में ध्वज फहराए गए। कांग्रेसजनों ने सुबह प्रभात फेरी निकाल महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.शशिलता चौहान की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया। पीसीसी सत्य प्रकाश गुप्ता, राजवीर सिंह राना, सुबोध शर्मा, झम्मन सिंह लोधी, नूर मोहम्मद, शशिबाला गुप्ता, अभय रतन चोला, शंकर लाल शर्मा, योगेश मिश्रा, श्याम बाबू वाल्मीकि, नंदकिशोर आदि शामिल रहे।
हिदू जागरण मंच कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं जिला महामंत्री मनोज सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा के निर्देशन में पौधे रोपे। धर्मेंद्र सिंह, सत्य वीर सिंह बघेल, अजय सिंह चौहान, गौरव माहेश्वरी, विपिन भारद्वाज, विकास माहौर, रजत गुप्ता, कृष्ण कुमार, आदित्य राजपूत, यश सक्सैना आदि उपस्थित थे।
सेवा भारती आरएसएस के अशोक नगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ.पंकज वाष्र्णेय, मुकेश राजपूत, भारती वाष्र्णेय ने ध्वजारोहण किया। विभाग अध्यक्ष प्रो.जेसी गुप्ता, राय बहादुर ने सहकारी समिति बिलराम, प्रताप सिंह लोधी, डॉ.हुकुम सिंह ने घिनौना, सुमित मिश्र और पल्लव गुप्ता ने गंजडुंडवारा, प्रताप सिंह ने स्टेट बैंक बिलराम पर ध्वजारोहण किया।