किसानों की सच्ची हितैषी सिर्फ कांग्रेस
कासगंज, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार ¨स
कासगंज, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार ¨सह ने शिविर कार्यालय पर बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। प्रभुपार्क स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से क्षेत्रीय किसानों की मूल समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा देश भर में किसान परेशान है। भाजपा की नीति ने किसानों को दोहरी मार दी है। उन्हें उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है तथा महंगाई की भी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है। कांग्रेस ने पूर्व में किसानों का कर्जा माफ किया और अब केंद्र में सरकार बनने के बाद न्यूनतम आय की गारंटी देगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया। बैठक में तरूण शर्मा, राजवीर ¨सह राना, सुशील धनगर, देवी प्रसाद, कमलकिशोर शर्मा, सुरेश पटियात, जया अहमद खान, पूरनमल, अशोक कुमार मिश्रा, शशिबाला गुप्ता, सुशील शर्मा, योगेश मिश्रा, सुबोध शर्मा, वेदपाल शाक्य, शंकर लाल, राम ¨सह, अलीहसन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।