Move to Jagran APP

निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित, ग्यारह कन्याओं बंधीं दांपत्य सूत्र में

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:10 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:10 PM (IST)
निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह
निर्धन कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

अमांपुर, संवाद सूत्र। जनकल्याण सेवा समिति समिति के तत्वावधान में निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। 11 नवयुगल दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने नवयुगलों को अशीर्वाद प्रदान किया।

loksabha election banner

जनकल्याण सेवा समिति द्वारा कस्बा के गायत्री कोल्ड स्टोरेज एटा रोड पर निर्धन कन्याओं का विवाह का आयोजन हुआ। समिति के लोगो ने कन्याओं को आशीर्वाद दिया। कन्याओं को जरूरत का सामान देकर विदा किया गया। समिति के पदाधिकारी प्रधानाचार्य छोटे ¨सह सोलंकी ने कहा कि सबको मिल जुलकर ऐसे ने क कार्यों में भाग लेना चाहिए। निर्धन कन्याओं का विवाह कराना पुण्य का कार्य है। विधायक देवेंद्र प्रताप और पंचायत चेयरमैन चांद अली ने कहा कि जन कल्याण समिति द्वारा कराया गया यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी और नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र ¨सह सोलंकी, माधव मित्तल, रामनरायन अग्रवाल, विजय गुप्ता, हरिओम वर्मा, दीपक सोलंकी, गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक व समिति के सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.