कोहरे के साथ गलन भरी सर्दी बरकरार
कासगंज, जागरण संवाददाता। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं और गलन
कासगंज, जागरण संवाददाता। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे के साथ सर्द हवाएं और गलन भरी सर्दी बरकरार है। सूर्यदेव बादलों के साथ अठखेलियां खेल रहे हैं। ठंडे पड़ चुके अलाव अब फिर जलने लगे हैं। सर्दी और कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है।
बीते शनिवार को मौसम ने यकायक करवट ली। घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलीं तो मौसम में ठंड बढ़ गई। रविवार को भी यही स्थिति रही। रात नौ बजे से ही आसमान पर कोहरा छा गया। घने कोहरे से यातायात प्रभावित हो गया। वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को दोपहर बाद कोहर छटा तो फिर वाहनों की रफ्तार ढर्रे पर आई। लगभग डेढ़ बजे सूर्यदेव निकले, लेकिन अपनी तपन नहीं छोड़ सके। फिर भी धूप के निकलते ही लोग सेंकने बैठ गए है, लेकिन सूर्यदेव लुकाछिपी खेलते रहे। तापमान न्यूनतम 9 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
8 फरवरी तक जूनियर कक्षाओं की छुट्टी
कोहरे और ठंड के चलते डीएम आरपी ¨सह ने परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों और निजी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के विद्याíथयों का अवकाश 8 फरवरी तक घोषित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि आदेश अनुपालन न करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध कार्रवाई होगी।
-------------
वैसे तो फसल को कोई नुकसान नहीं है, आलू पक चुका है। यदि कोहरा ज्यादा पड़ा तो सरसों की पिछैती फसल जिस पर फूल आ गया, उसे नुकसान हो सकता है, उसमें फंगस आ सकती है। राजकुमार ¨सह, कृषि विशेषज्ञ।