सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना ही बसपा की नीति
पटियाली संवाद सूत्र बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को कस्बा के श्रीभागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में हुआ।
पटियाली, संवाद सूत्र : बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को कस्बा के श्रीभागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी मुखिया का संदेश देते हुए विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने को कहा।
हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुनकाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीति है कि समाज के सभी वर्गों को सम्मान मिले, सभी को साथ लेकर चला जाए। उन्होंने कहा कि बीती बसपा सरकार ने प्रदेश में विकास को रफ्तार दी थी, जो गैर बसपा सरकारों में रुक गई है। देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं है। महंगाई ने गरीब की कमर तोड़ दी है। समाज का मध्यम वर्ग भी परेशान है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मायावती का संदेश आम लोगों तक पहुंचाएं और 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में आते ही कानून का राज होगा। सम्मेलन के आयोजक नीरज किशोर मिश्रा ने अतिथि और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने की। संचालन ओमकार दीक्षित ने किया। इन्होंने भी किया संबोधित
कार्यकर्ता सम्मेलन को अलीगढ़ मंडल प्रभारी गण रणवीर सिंह कश्यप, अशोक सिंह एडवोकेट, कमल कुमार बौद्ध, डा. प्रेमपाल सिंह, राजकुमार जाटव, डीपी राणा, हुंडी लाल बघेल, डा. जसवीर सिंह, डा. अरविद कुमार, सुभाष शाक्य ने संबोधित किया। यह रहे मौजूद
राकेश चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, दिनेश मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा, सतेंद्र दीक्षित, डा. इस्लाम नवी, हाजी साबिर अली, जाहिद अली निजामी, शान मुहम्मद मंसूरी, यामीन कुरैशी, गब्बर अली, फिरोज मंसूरी, इकबाल सैफी, फूल मियां अता, मुस्ताक अली, ओमकार दीक्षित, अवधेश पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, कुक्कू पहलवान, पवन चौहान, अमरपाल सोलंकी, विमलेश चौहान, अखंड प्रताप, रनवीर सिंह मौजूद रहे। नीरज मिश्रा होंगे पटियाली से बसपा प्रत्याशी
कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य एवं बसपा नेता नीरज किशोर मिश्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पटियाली विधान सभा से 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। नीरज मिश्रा के विधान सभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के घोषणा होते ही पांडाल में कार्यकर्ताओं ने मायावती जिदाबाद, नीरज किशोर मिश्रा जिदाबाद के नारे लगाए।