Move to Jagran APP

चार सीट पर भाजपा का कब्जा, सोरों में आज होगा मुकाबला

फोटो नंबर 10 भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा की रणनीति काम आई। कासगंज में महेंद्र सिंह निर्विरोध विजयी रहे। अब सोरों पर भाजपा की नजर है। यहां पर वोटों को सहेजने में नेता जुटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 06:15 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 06:15 AM (IST)
चार सीट पर भाजपा का कब्जा, सोरों में आज होगा मुकाबला
चार सीट पर भाजपा का कब्जा, सोरों में आज होगा मुकाबला

कासगंज, जागरण संवाददाता। भूमि विकास बैंक की कुर्सियों ने फिर से अतीत को दोहराया है। सत्ता के साथ में अध्यक्ष की ताजपोशी इस चुनाव की खासियत रही है। जिले की पांच में से चार सीट पर भाजपा संगठन निर्विरोध अपने प्रत्याशियों को काबिज कराने में सफल रहा है। वहीं सोरों में चुनाव तय माना जा रहा है। हालांकि यहां भी भाजपा अपनी हर गोट फिट करने में लगी है।

loksabha election banner

जिले में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष के पांच पद हैं। इसके लिए कई दिन से भाजपा तैयारी में जुटी थी। खुद जिलाध्यक्ष केपी सिहं सोलंकी हर प्रत्याशी को नामांकन कराने गए थे, ताकि भाजपा की ताकत का अहसास विरोधियों को हो जाए तथा भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की राह साफ हो। इसमें भाजपा नेता काफी हद तक सफल भी हुए। पांच में से चार सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। कासगंज भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र सिंह बघेल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। सीडीओ तेजप्रताप मिश्रा की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश कुमार ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। सहकारी बैंक चेयरमेन ठा. भूपेंद्र सिंह, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र सह संयोजक डॉ. बीडी राना, जिला सहकारी बैंक संचालक डॉ. मुकेश कुमार पाठक उपस्थित रहे। वहीं अमांपुर में शिवराज सिंह, गंजडुंडवारा में कुशल पाल सिंह, पटियाली में शैलेंद्र सिंह चौहान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इनके निर्वाचन पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

7500 मतदाता करेंगे सोरों के अध्यक्ष का फैसला: इधर सोरों में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुधीर यादव उर्फ पप्पू हैं तो दूसरी तरफ से जयपाल सिंह हैं। यह सपा के बताए जाते हैं। मनोज भी मैदान में डटे हुए हैं। मंगलवार को सुबह दस बजे से ब्लॉक परिसर में मतदान होगा। 7500 मतदाता यहां के अध्यक्ष का फैसला करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.