Move to Jagran APP

भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से रहा है अटूट नाता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने पंचायती राज मंत्री एवं एमएलसी भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से अटूट रिश्ता रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)
भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से रहा है अटूट नाता
भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से रहा है अटूट नाता

भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से रहा है अटूट नाता

loksabha election banner

कासगंज, जागरण संवाददाता : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने पंचायती राज मंत्री एवं एमएलसी भूपेंद्र चौधरी का कासगंज से अटूट रिश्ता रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्होंने ही यहां कमान संभाली थी। उनके भाजपा में प्रदेश की कमान संभालने से समर्थकों में खुशी है। उन्होंने गुरुवार को जिला कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भूपेंद्र चौधरी मूलरूप से मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं, मगर पूर्व में पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रहने के नाते उनकी यहां के कुछ वरिष्ठ भाजपाइयों और संघ के स्वयंसेवकों से करीबी रही है। यहां के निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज के वह काफी करीबी माने जाते हैं। चूंकि जिस समय चौधरी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष थे, उस वक्त बृजबहादुर मुरादाबाद विभाग के संगठन मंत्री थे। इनके अलावा कासगंज के मूल निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विंग भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील वार्ष्णेय की भी उनकी करीबी रही है। उनके पिता की पुण्य तिथि पर करीब तीन साल पहले चौधरी उनके आवास पर आए थे। इसके बाद पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भूपेंद्र चौधरी ने यहां कमान संभाली थी। उन्हीं के प्रयासों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा की झोली में आई थी। चूंकि जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा के समर्थन से जीती थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के वक्त भूपेंद्र चौधरी और बृजबहादुर भारद्वाज के ही प्रयास रहे कि वह रत्नेश कश्यप को भाजपा में ले आए और उन्हें अध्यक्ष का चुनाव लड़ा दिया। भूपेंद्र चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी जिला कार्यालय पर खुशी मनाई गई। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार भारद्वाज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, अनिल कुमार वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, विशाल राजपूत, मनोज सोनी, सुमित कुमार आदि ने मिठाई बांटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.