Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सूरजपाल उर्फ 'भाेले बाबा' के आश्रम की करोड़ों की संपत्ति पर सामने आया नया अपडेट, कुछ महीने पहले किया ये काम!

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:54 AM (IST)

    UP News भोले बाबा ने ट्रस्ट को दान की थी आश्रम की करोड़ों की संपत्ति। सूरजपाल उर्फ भाेले बाबा के सत्संग में दो जुलाई को हुए हादसे में 121 की मौत हुई थी। जिसके बाद उनके आश्रमों के बारे में कई तरह की जानकारियां सामने आई हैं। यूपी के कई शहरों में उनके आश्रम है। उनमें से एक आश्रम कासगंज जिले में भी है।

    Hero Image
    UP News: गांव बहादुर नगर में नारायण साकार हरि द्वारा बनवाया गया गेट l जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण l पटियाली (कासगंज)। सूरज पाल उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पिछले वर्ष आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को नारायण साकार हरि चैरीटेबल ट्रस्ट को दान कर दी थी। संपत्ति दान से कुछ महीने पहले ही ट्रस्ट का गठन किया गया था। इसका लेखा-जोखा उप निबंधक कार्यालय पटियाली में मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटेलीजेंस से नौकरी छोड़ने के बाद सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि ने अपने पैतृक गांव बहादुर नगर में ही कई बीघा में आश्रम का निर्माण कराया। इसके बाद यहां अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी। आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को सूरज पाल ने पिछले वर्ष बनाए ट्रस्ट के नाम कर दी। वे दान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 मई 2023 को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ उप निबंधक कार्यालय पटियाली आए थे।

    कागजों में दो लोगों की गवाही भी

    कागजों के मुताबिक ट्रस्ट के मुख्य न्यासी खुद सूरज पाल और सहायक न्यासी और प्रबंधक एडवोकेट चंद्रशेखर प्रताप सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश हैं। कागजों में लिखा है भविष्य में न्यास भूमि और न्यास निधि के रूप में जानी जाएगी। दान करते समय ई स्टांप पत्र पर दो लोगों की गवाही भी दी गई है।

    ये भी पढ़ेंः Monsoon 2024: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बरसात या तेज धूप करेगी परेशान!, पढ़िए आज का ताजा अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर ने फिर जारी की गाइडलाइन, भीड़ का हिस्सा बनने से बचें ठाकुर जी के भक्त

    राजस्थान के रहने वाले हैं ये लोग

    गवाही देने वाले राजस्थान के दौसा जिले के सालमपुर महुआ में रहने वाले हर्षवर्धन सिंह और राजस्थान के भुसावर के नेवाड़ महेश पुत्र देवी सिंह हैं। इस ट्रस्ट के 24 सदस्य हैं, जो अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

    comedy show banner