Move to Jagran APP

लोकतंत्र की रक्षा जनता के हाथ : बाबू सिंह

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए किया कांग्रेस से गठबंधन पूर्व मंत्री सूरज सिंह ने कहा वर्षो की सेवा फिर दें मौका

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:09 AM (IST)
लोकतंत्र की रक्षा जनता के हाथ : बाबू सिंह
लोकतंत्र की रक्षा जनता के हाथ : बाबू सिंह

पटियाली (कासगंज), संवाद सहयोगी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने लोकतंत्र को बचाने के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खडे़ किए।

loksabha election banner

शुक्रवार को बाबू सिंह कुशवाहा ने एटा रोड स्थित श्रीभागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खेल मैदान में एटा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सूरज सिंह शाक्य के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी छोटी है, लेकिन लोकतंत्र की रक्षा जनता के हाथ में है। उपस्थित लोगों से भाजपा को सत्ता से बाहर करने की अपील की। पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री सूरज सिंह शाक्य ने कहा कि कई वर्षों तक क्षेत्र की सेवा की है। अब वे आगे भी जनता की सेवा करना चाहते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिलता चौहान के साथ जन अधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर चोब सिंह, जयवीर सिंह, कैलाश लोधी, हाकिम सिंह, आशिक हुसैन, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, कमल मिश्र, राधेश्याम गुप्ता, आजाद अली राइन एवं राजेश सक्सेना उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.