Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के घर लगाए झंडे बैनर

सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के यहां झंडा और स्टीकर लगाए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:37 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के घर लगाए झंडे बैनर
कार्यकर्ताओं के घर लगाए झंडे बैनर

सोरों, संवाद सूत्र। मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न बस्तियों में जा कर कार्यकर्ताओं के यहां पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाए। सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम के मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम मे तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं के पार्टी के झंडे और स्टीकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा किइसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों का संदेशा देना हैं। कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे और सरकार की नीतियां जन जन तक पहुंचाएंगे। योगेश चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा अगले माह संभव है। यह तय है चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुटें, ताकि चुनाव के वक्त अफरा-तफरी न हो। यशोदा रावत, बृजेश उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, देवीलाल तिवारी, मनोज भारद्वाज, संपूर्णानंद आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.