एक नजर में
प्रशासन द्वारा जारी किए गए दो संक्षिप्त समाचार हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा राशन वितरण किया गया है।
महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा राशन वितरण
कासगंज: कासगंज के पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशन में आपूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण की दुकानों का आवंटन महिला स्वयं सहायता समूहों को भी किया गया है, जिससे अब राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण की जिम्मेदारी महिलाओं को भी मिल गई है। इसी क्रम में विकास खंड अमांपुर की ग्राम पंचायत वीनपुर सेवका के जय शिव महिला स्वयं सहायता समूह तथा विकास खंड अमांपुर की ग्राम पंचायत विकोरा अल्लीपुर के शिवाजी महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा राशन वितरण हेतु खाद्यान्न का उठान किया गया है। उनके द्वारा राशन वितरण किया जाएगा।
डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक 26 को
कासगंज: जिलाधिकारी सीपी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शाम 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शिक्षण संस्थाओं के नेशनल स्कालरशिप पोर्टल पर पंजीकरण, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम एवं शादी अनुदान आदि बिदुओं पर समीक्षा की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।