नशा मुक्ति के लिए किया जनजागरण
जासं, कासगंज: भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का रविवार को सुबह नशा विरोधी रैली निकाली। लोगों को नशा से दूर रहने का संदेश दिया। रैली में लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे।
जासं, कासगंज: भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का रविवार को सुबह समापन हुआ। समापन के बाद नशा मुक्ति के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। रैली कम्यूनिटी हॉल से प्रारंभ होकर नगर भर में घूमी और लोगों के लिए नशामुक्ति के लिए जागरूक किया।
परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज द्वारा गठित भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में शनिवार को सुबह लक्ष्मीबाई कम्यूनिटी हॉल में श्री दुर्गा चालीसा के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। रविवार की सुबह पाठ का समापन हुआ। समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया। तदुपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुदेव द्वारा नशा मुक्ति को लेकर प्रवचन दिए गए। फिर नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। जागरुकता रैली कम्यूनिटी हॉल से प्रारंभ होकर नदरई गेट, गांधीमूíत, बारहद्वारी, सोरों गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट, सूत की मंडी सहित नगर के मुख्य मार्गो, गली कूचों से गुजरी। रैली में हाथों में नशा मुक्ति नारों से लिखी तख्ती हाथों में लिए संगठन के कार्यकर्ता लोगों को नशा मुक्ति का आहवान कर रहे थे। रैली में लाउडस्पीकर से नशे से होने वाली शारीरिक हानियों के बारे में बताया जा रहा था। इस मौके पर इस मौके पर अतुल माहेश्वरी, मनोज कुमार, संजीव कुमार, राधेश्याम भारद्वाज, गौरव दुबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, शरद स्वरूप मिश्रा, देव दत्त मिश्रा, संजीव कुमार ¨सह, कामेश सक्सेना, राजप्रताप ¨सह, कमल कांत, नरेश भारद्वाज, विमल कुमार, संजय यादव, मोहन कुमार, गो¨वद शर्मा, विनय शर्मा, राकेश वर्मा, सीताराम आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।