सोरों की उपेक्षा से नाखुश नागरिक सड़क पर उतरे
सोरों, संवाद सूत्र। सोरों में एक तरफ भाजपा के कार्यक्रम में पदाधिकारी योजनाएं गिना रहे थे। दूसरी तरफ
सोरों, संवाद सूत्र। सोरों में एक तरफ भाजपा के कार्यक्रम में पदाधिकारी योजनाएं गिना रहे थे। दूसरी तरफ बजट में सोरों की उपेक्षा से नाखुश क्षेत्रवासी सपा के बैनर तले सड़क पर थे। सपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीयजनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य बाजार में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर तीखी नारेबाजी की। इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पौराणिक तीर्थ नगरी के नागरिकों की भावना से खिलवाड़ किया है। बजट में तीर्थ नगरी सोरों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया। बल्कि इसके विपरीत बांदा के राजापुर को तुलसी पीठ बनाकर वहां के लिए करोड़ों का बजट आवंटित किया है। इससे सोरों के लोगों का विश्वास टूटा है। सत्ताधारी दल के नेताओं की बयानबाजी की भी पोल खुल गई है। मुलायम ¨सह यूथ बिग्रेड के नगर अध्यक्ष रामदास शर्मा ने कहा सोरों के वासी सरकार के इस रवैये से नाखुश हैं। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। कसबे के लोग चुप नहीं बैठेंगे। कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में अभय राज मिश्रा, लौकेश पचौरी, फैजल, गोपास कसेरे, गोविन्द, तीती, प्रिन्स अशोक पांडेय प्रमुख हैं।