प्रदेश में अराजकता, गैर भाजपाइयों पर मुकदमे
उíमला पैलेस पर संपन्न बैठक में पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही है
जागरण संवाददाता, कासगंज : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में प्रदेश के मौजूदा हालातों को अराजकता भरा बताते हुए कहा कि गैर भाजपाइयों पर मुकदमे दर्ज करा सच की आवाज को दबाया जा रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
उíमला पैलेस पर संपन्न बैठक में पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही है आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल उत्पन्न है चारों तरफ लूट, हत्याएं, दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातें दिन दहाड़े हो रही हैं। उन्होंने कहा नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लें। प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा इस धरना में कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इसे सफल बनाएं। पांच अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का 87 वां जन्मदिवस पार्टी कैंप कार्यालय उíमला पैलेस बिलराम गेट सुबह 10 बजे मनाया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, रघुनाथ सिंह यादव, लक्ष्मन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, डॉ. वीके राजपूत, रामनेरश यादव, डॉ. केपी सिंह, कमल सिंह बघेल, कैप्टन बीपी सिंह, संदीप कुमार यादव, तनवीर वानो जुवैरी, आशापाल, मनोज यादव, अजय, बृजनंदन गुप्ता, सतेन्द्र सिंह आर्य, राजेश्वर सिंह, हरेंद्र शर्मा, अख्तर पठान, कमलेश वर्मा, मंजू, विमलेश वर्मा, संजय प्रजापति, भूपेश शर्मा, रफ्फन खां, जसपाल दिवाकर, अब्बल सिंह, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, सतेंद्र पंडा, विशाल कश्यप, संजय, विलाल खान, अखिलेश, देवेश यादव सहित आदि सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।