Move to Jagran APP

गणपति को दी विदाई, भगवान विष्णु की पूजा की

कासगंज संवाद सहयोगी अनंत चतुर्दशी पर्व रविवार को जिलेभर में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 05:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 05:31 AM (IST)
गणपति को दी विदाई, भगवान विष्णु की पूजा की
गणपति को दी विदाई, भगवान विष्णु की पूजा की

कासगंज, संवाद सहयोगी: अनंत चतुर्दशी पर्व रविवार को जिलेभर में मनाया गया। घरों में भगवान विष्णु की पूजा हुई। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। अनंत सूत्र बांधे गए। भगवान गणेश को विदाई दी गई। शहर से लेकर कस्बो तक गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। पवित्र नदी में भगवान गणेश की मूर्तियां विसर्जित की गईं।

loksabha election banner

अनंत चतुर्दशी पर्व पर घरों में भगवान विष्णु की पूजा भगवान अनंत के रूप में की गई। महिलाओं ने भगवान अनंत की पूजा की। फल, फूल, चरणामृत, दूब घास, मिष्ठान भगवान को अर्पित किया। दिन में उपवास रख शाम को उपवास तोड़ा। पूजा के बाद महिलाओं और पुरुषों ने दुख, परेशानी और बाधाओं को दूर करने के लिए अनंत सूत्र बांधा। मंदिरों में भी भगवान अनंत की पूजा की गई। भगवान विष्णु की पूजा के साथ गणपति की भी पूजा की गई। इसके बाद गणपति को विदाई दी गई। मंदिरों, घरों एवं मंडप में गणेश चतुर्थी पर विराजमान किए गए गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शहर के अलावा कस्बा अमांपुर, सहावर, गंजडुंडवारा, सोरों, मोहनपुर, पटियाली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। कछला गंगा नदी, लहरा गंगाघाट, पटियाली में कादरगंज घाट पर पहुंचकर गणेश भक्तों ने भगवान की मूर्तियों को जल में विसर्जित किया। घाटों पर गणपति बप्पा मोरिया अगली बरस तू जल्दी आ के स्वर गूंजते रहे। कासगंज से कछला तक हाईवे पर उड़ा गुलाल

भगवान गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए कछला गंगाघाट जाने वाले श्रद्धालुओं का कासगंज से कछला तक हाईवे पर उत्साह दिखाई दिया। रंग गुलाल की वर्षा करते वाहनों में सवार भक्त भगवान गणेश की जय-जय कार कर रहे थे। बैंडबाजों और डीजे पर धार्मिक धुन बज रहीं थीं। इन पर महिला, पुरुष श्रद्धालु थिरक रहे थे। रंग गुलाल की वर्षा से वातावरण सतरंगी था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.