विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में आंधी-बारिश का कहर: मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Published: Sat, 13 Jun 2026 01:02 PM (IST)

कासगंज के शेखूपुर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत गिरने से पति-पत्नी और ...और पढ़ें

HighLights

  1. कासगंज में तेज आंधी-बारिश से मकान की छत गिरी

  2. हादसे में पति, पत्नी और तीन साल की बेटी की मौत

  3. तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराए

जागरण संवाददाता, कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में शनिवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी और बर्षा के दौरान एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

मृतकों में 30 वर्षीय वीरभान, उनकी 27 वर्षीय पत्नी नीलम और तीन वर्षीय बेटी काव्या शामिल हैं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय काजल, सात वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय किरन गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया

सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें- आगरा हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर: हैदराबाद उड़ान जेवर शिफ्ट, बेंगलुरु फ्लाइट के दिन घटे

यह भी पढ़ें- बदायूं सड़क हादसे में घायल दारोगा देवराज सिंह की मौत, सिपाही की हालत में सुधार