Move to Jagran APP

जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान से ऊपर यमुना

सामान्य से दशमलव 21 मीटर अधिक उफनाई यमुना कई गांवों में आवागमन बंद

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:20 AM (IST)
जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान से ऊपर यमुना
जलस्तर बढ़ने से खतरे के निशान से ऊपर यमुना

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ जाने के कारण तहसील क्षेत्र के गांवों में पानी भरने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर नदी का पानी अवरुद्ध होने से तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है।

loksabha election banner

यमुना नदी में रविवार की शाम तीन बजे के बाद जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। शाम पांच बजे यमुना का जलस्तर 108.21 मीटर पर पहुंच गया है, जोकि सामान्य से दशमलव 21 मीटर अधिक है। भोगनीपुर क्षेत्र में सेंगुर नदी का पानी मूसानगर के पास यमुना नदी में जाकर गिरता है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर का पानी यमुना नदी में नही पहुंच पा रही है। पानी का बहाव रुक जाने से तहसील क्षेत्र के आढन पथार, भुंडा, कृपालपुर, रसूलपुर, कुंभा आदि आधा दर्जन से अधिक गांवों के रास्तों में पानी भर गया है, जिससे इन गांवों के लोग नाव में बैठकर अपने गांव से आवागमन कर रहे हैं। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से सेंगुर नदी के पानी का बहाव रुक गया है, जिससे सेंगुर नदी का पानी रास्तों में भर जाने से तहसील क्षेत्र के आढ़न पथार समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के रास्तों से पैदल निकलना संभव नहीं है। इसलिए प्रशासन ने ग्रामीणों को आवागमन के लिए निश्शुल्क नाव उपलब्ध करा दी हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों से पानी निकलने के बाद फसलों की हुई क्षति का आंकलन कराया जाएगा। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि रविवार देर शाम से यमुना के पानी का जलस्तर स्थिर होने से संभावना है।

इंसेट-

यूं बढ़ा यमुना का जलस्तर (कालपी स्थित बेतारघर के अनुसार )

इंसेट-

समय जलस्तर (मीटर में )

शनिवार रात 09:00 बजे 105.20

10:00 बजे 105.60

11:00 बजे 105.95

12:00 बजे 106.30

रविवार रात 01:00 बजे 106.50

02:00 बजे 106.65

03:00 बजे 106.80

04:00 बजे 106.95

05:00 बजे 107.15

06:00 बजे 107.25

07:00 बजे 107.35

08:00 बजे 107.45

09:00 बजे 107.55

10:00 बजे 107.63

11:00 बजे 107.68

12:00 बजे 107.73

दोपहर 01:00 बजे 107.85

02:00 बजे 107.95

03:00 बजे 108.05

04:00 बजे 108.13

05:00 बजे 108.21

06:00 बजे 108.29

07:00 बजे 108.33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.