कार की टक्कर से श्रमिक की मौत
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: शुक्रवार की रात क¨हजरी स्थित साप्ताहिक हाट से पैदल लौट रहे एक
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: शुक्रवार की रात क¨हजरी स्थित साप्ताहिक हाट से पैदल लौट रहे एक बिहार निवासी श्रमिक के कानपुर रसूलाबाद रोड पर क¨हजरी के निकट कार सवार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। तो उसे तत्काल सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार प्रांत के किशनपुर डुमरिया जिला गया निवासी धनंजय उर्फ धर्म 30 वर्ष पुत्र प्रयाग भारती रसूलाबाद से क¨हजरी में बिछाई जा रही अंडरग्राउंड केबल कार्य में काम करता है। शुक्रवार की शाम वह क¨हजरी बाजार से सब्जी खरीदने गया था। रात में वापस लौटते समय कानपुर रसूलाबाद रोड पर क¨हजरी के समीप कानपुर की ओर से आ रही कार ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चौकी क¨हजरी पुलिस तत्काल सीएचसी रसूलाबाद ले आई। वहां मौजूद
डॉक्टर अशोक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक धनंजय के भाई राकेश भारती ने थाने में दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सुबह पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जायलो कार व उसके चालक मलखानपुर निवासी दीपक को हिरासत में ले लिया गया है।