Move to Jagran APP

घर ढहने से मलबे में दबकर महिला घायल

संवाद सहयोगी, झींझक: बारिश से हुई सीलन कच्चे घर में रहने वालों के लिए मुसीबत बनती जा र

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 05:33 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 05:33 PM (IST)
घर ढहने से मलबे में दबकर महिला घायल
घर ढहने से मलबे में दबकर महिला घायल

संवाद सहयोगी, झींझक: बारिश से हुई सीलन कच्चे घर में रहने वालों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसी के चलते सिकंदरा तहसील के हिसावां गांव में कच्चा घर ढहने से एक महिला मलबे में दबकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

झमाझम बारिश से दर्जनों गांवों में जल प्लावन की समस्या अभी बनी हुई है। इधर कच्चे घरों में सीलन हो जाने की वजह से भरभराकर ढह रहे हैं। रविवार को अकबरपुर के एक वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। जबकि भोगनीपुर व मैथा तहसील क्षेत्र में घर गिरी के कई मामले सामने आए थे। सोमवार तड़के हिसावां गांव में कमलेश का कच्चा घर भरभरा कर ढह गया। मलबे में उनकी पत्नी संगीता दब गई। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारियों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से उसे मलबे से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे परिजन संदलपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। तहसीलदार सिकंदरा संजय कुमार ने बताया की क्षेत्रीय लेखपाल से नुकसान का आंकलन करने को कहा गया है। रिपोर्ट की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.