बंदर के हमले से छत से गिरी महिला, गंभीर
संवाद सहयोगी सिकंदरा सिकंदरा में छत पर कपड़े सुखान के लिए गई महिला पर कटखने बंदरो
संवाद सहयोगी, सिकंदरा : सिकंदरा में छत पर कपड़े सुखान के लिए गई महिला पर कटखने बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा गली निवासी नहीम अहमद की 32 वर्षीय पत्नी रेहाना बेगम कपड़े धुलने के बाद उसे छत पर डालने गईं थीं। वह कपड़े डाल रहीं थीं कि उसी समय कटखने दो बंदरों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। वह डरकर भागीं तो दो मंजिल छत से नीचे जा गिरी। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और उन्हें उठाने के साथ ही बंदरों को भगाया। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर सलिल सचान ने उनकी हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है वन विभाग को सूचना दे दी गई है।
--
काफी समय से बंदरों का है आतंक
सिकंदरा में कटखने बंदरों के आतंक से सभी परेशान है। इसके पहले कई बार महिलाओं व बच्चों को यह काटकर घायल कर चुके हैं। बाकी घरों में घुसकर नुकसान भी करते हैं। लोगों ने वन विभाग को शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। अब रविवार की घटना के बाद से सभी लोग दहशत में हैं कि कटखने बंदरों का आतंक कहीं यह जानलेवा न हो जाए।
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर क्षेत्र के धंजूपुरवा गांव में पोल में करंट उतरने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
धंजूपुरवा गांव निवासी भारत सिंह घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से केबल लटक रही थी। वह खंभे के पास बंधी बकरी को खोलने के गए थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दिवंगत का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी शारदा, पुत्र राहुल व अनिल बिलखते रहे। राहुल ने बताया कि पिता बकरी खोलने गए थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। जेई सचिन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर नही मिली है।