गुरु ज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा
संवाद सूत्र, शिवली : शोभन आश्रम के ब्रह्मलीन पूज्य महंत स्वामी रघुनंदन दासजी महाराज की पुण्य स्मृ
संवाद सूत्र, शिवली : शोभन आश्रम के ब्रह्मलीन पूज्य महंत स्वामी रघुनंदन दासजी महाराज की पुण्य स्मृति में उनकी तपोस्थली गौरीकुंड में रविवार को आश्रम के महंत स्वामी विरक्तानंद जी महाराज की देखरेख में शुरु हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बाबा गोपालानंद जी महाराज ने किया। इस दौरान गौरीकुंड गुरुदेव भगवान के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
पवन-तनय आश्रम के महंत बाबा गोपालानंद जी महाराज ने भक्तों से कहा कि गुरु ज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है। गुरु के बताए रास्ते पर चलकर मानव परम पिता परमात्मा की शरण प्राप्त कर मोक्ष गति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु का अनादर करने वाले मनुष्य नरकगामी होते हैं, जिन्हें अनेकों कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर गुरुदेव भगवान के जयघोष से पूरा गौरीकुंड गूंज उठा। भगवान श्रीहरि विष्णु व लक्ष्मी की आरती के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला के मंचन में सती मोह, शिव विवाह, मनु सतरूपा तप, नारदमोह की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने आश्रम में मत्था टेककर महंत जी से आशीर्वाद लिया।