विजय दिवस : सेवानिवृत्त सैनिकों को कांग्रेसियों ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता कानपुर देहात विजय दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय म
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : विजय दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
बुधवार को अकबरपुर-माती मार्ग स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 1971 में भारत व पाकिस्तान के मध्य हुए युद्ध में सैनिकों के बलिदान को याद किया गया। इसके बाद सेवानिवृत्त सैनिकों को माल्यार्पण कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। सैनिक व उनके परिवार का सम्मान करना चाहिए और कभी भी नहीं भूलना चाहिए कि इनकी वजह से पूरा देश चैन से सोता है। इस दौरान सांवल सिंह, सत्यभूषण सिंह, मनोज वर्मा, अश्वनी कटियार, प्रदीप तिवारी सहित अन्य सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शमीम कुरैशी, राजकुमार, बसंत लाल, रामऔतार, महावीर यादव, सुरेंद्र कटियार, वाजिद कुरैशी मौजूद रहे। आरएसएस ने मनाया शौर्य दिवस
संवाद सहयोगी, झींझक : आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने उम्दा कौशल का प्रदर्शन कर पाकिस्तानी सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। यह बातें आरएसएस पदाधिकारियों ने कहीं और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संदलपुर शाखा ने शौर्य दिवस मनाया।
संघ के नीलम दीक्षित ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा 16 दिसंबर 1971 को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर भारतीय सेना के पराक्रम और साहस के सामने दुश्मन सेना ने घुटने टेक दिए थे। अपनी जान बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिये थे आज गर्व का विषय है कि हमारी सेना विश्व की सबसे तेज तर्रार और गौरव गाथा के लिए जानी जाती है। संघ कार्यकर्ता रमेश पांडेय और प्रचारक दीपांशु ने स्वयं सेवकों को दंड अभ्यास सिखाया गया। उन्होंने कहा कि युद्ध के समय दुश्मन को कैसे परास्त किया जाए इसके लिए खास हुनर को सीखना जरूरी है। मौके पर स्वयं सेवक भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत गौतम, वीरसिंह जादौन, अभिषेक गुप्ता, अकुल सिंह, अरविद सिहानिया, अनिल चौबे, कमलजीत सिंह, आनंद कटियार, ऋषभ मौजूद रहे।