प्रसूता की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा
संवाद सूत्र मुंगीसापुर क्षेत्र में एक प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साएं मा
संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : क्षेत्र में एक प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साएं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से शांत कराया।
जीरेपुर डेरापुर निवासी प्रियंका उर्फ प्रिया का विवाह कल्याणपुर कानपुर निवासी निखिल से बीते वर्ष मई में हुआ था। 10 दिन पहले गर्भवती प्रियंका मायके आई थी जहां मंगलवार को उसे पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर उसने बुधवार तड़के एक पुत्र को जन्म दिया, इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके पिता अनिल कुमार जिला अस्पताल इसके बाद एक नर्सिंग होम ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। इधर, ससुराल पक्ष के लोग सूचना के बाद भी काफी देर तक नहीं आए। गुस्साएं मायके पक्ष के लोगों ने पहले से सही से उनकी बेटी का ख्याल न रखने व लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस पहुंची और उन्हें शांत कराया। चौकी इंचार्ज शिव शंकर ने बताया कि दोनों पक्ष चौकी आए थे जहां सुलह समझौता हो गया।