Move to Jagran APP

सेंगुर नदी में डूबे दो किशोर, एक का मिला शव

संवाद सहयोगी भोगनीपुर (कानपुर देहात) सेंगुर नदी में शुक्रवार दोपहर नहाने गए भज्जापुरवा गांव

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:25 AM (IST)
सेंगुर नदी में डूबे दो किशोर, एक का मिला शव
सेंगुर नदी में डूबे दो किशोर, एक का मिला शव

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर (कानपुर देहात) : सेंगुर नदी में शुक्रवार दोपहर नहाने गए भज्जापुरवा गांव के दो किशोर डूब गए। साथ नहा रहे अन्य साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। गोतोखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद एक किशोर का शव मिला जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

loksabha election banner

भज्जापुरवा गांव निवासी अजय पाल यादव का पुत्र आलोक रत्न उर्फ विशू (14) गांव के ही गोविद सिंह यादव के पुत्र अंकुल यादव (14) व अन्य साथी

विशाल, गोलू, बेबी के साथ मवेशी चराने सेंगुर नदी के किनारे गए थे। इसी बीच सभी किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए। बहाव तेज होने से अंकुल गहराई में जाने लगा। उसे बचाने के लिए विशू आगे बढ़ गया। इससे दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। इस पर अन्य किशोरों ने शोर मचाया तो पास ही खेतों पर काम कर रहे किसान बचाने के लिए दौड़े। परिजन व ग्रामीणों ने जाल डालकर दोनों की तलाश शुरू की। जानकारी पर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी दमकल जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस ने दौलतपुर गांव से गोताखोर लवली सिंह व गेंदालाल को बुलवाया और खोजबीन शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम गोताखोरों ने विशू का शव निकाला। बेटे का शव देख अजय पाल यादव फूट-फूटकर रो पड़े, जबकि घर में कोहराम मच गया। मां मंजू, बड़ी बहन वंदना, छोटा भाई रिशू व अन्य शव देख फफक पड़े। वहीं, अंकुल की मां सरोज व अन्य परिजन बेहाल रहे। कोतवाल ने बताया कि दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.