Move to Jagran APP

हर संकट में व्यापारियों ने देश का साथ दिया : पचौरी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात देश पर जब भी संकट आया है व्यापारियों ने कंधे से कंधा मि

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:12 PM (IST)
हर संकट में व्यापारियों ने देश का साथ दिया : पचौरी
हर संकट में व्यापारियों ने देश का साथ दिया : पचौरी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: देश पर जब भी संकट आया है व्यापारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर इस देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। हिदी भवन अकबरपुर में व्यापारी प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा, कि अब नियम आसान हुए हैं। इससे व्यापारियों की समस्याएं कम हुई हैं। उत्तर प्रदेश व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि गर्ग, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए।

prime article banner

गुरुवार को आयोजित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा इस देश की अर्थव्यवस्था को बेहद बल मिला है। व्यापारियों के लिए कई नियम आसान किए गए हैं। जीएसटी लगने से देश की समृद्धि एवं टैक्स आय बढ़ी है।

प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने कहा, व्यापारियों की बड़ी संख्या बताने के लिए काफी है। व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि गर्ग ने कहा कि छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए तमाम नए सुधार किए गए हैं। पहले जिनका सालाना टर्नओवर 75 लाख था, उनके लिए ही कंपोजिशन स्कीम लागू थी। अब सालाना टर्नओवर की लिमिट 1.5 करोड़ कर दी गई है।

जीएसटी रिटर्न भरना आसान है। मौजूदा प्रतिशत आधार पर भी बहुत सी उपभोक्ता वस्तुओं पर कर की दर में कमी की गई है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय संयोजक श्याम मोहन दुबे ने किया। सम्मेलन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला अध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, प्रशांत चौबे, संजय सिंह चौहान, अभिनव अग्रवाल, रामजी मिश्र, अभिषेक गुप्ता, सूर्यकांत त्रिपाठी, शिव गुप्ता, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.