Move to Jagran APP

भारता माता की जयकार, तिरंगा यात्रा से भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपाईयों ने तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:00 AM (IST)
भारता माता की जयकार, तिरंगा यात्रा से भरी हुंकार
भारता माता की जयकार, तिरंगा यात्रा से भरी हुंकार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपाईयों ने तिरंगा यात्रा निकाल वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा से लोगों में देशभक्ति का संदेश दिया।

loksabha election banner

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर सोमवार को प्रमुख कस्बों में भाजपा पदाधिकारियों पर जनप्रतिनिधियोंके नेतृत्व में शहीदों को याद कर तिरंगा यात्रा निकालीं गईं। यात्राओं के संयोजक अजीत, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, विधायक विनोद कटियार, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, श्याम ¨सह सिसौदिया, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अकबरपुर जनकपुरी मैदान से विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। दोपहिया वाहनों में सवार युवाओं की टोली इटैली मोहाल, रामगंज, कालीगंज, हरीगंज, सदर बाजार, अयोध्यानगर, नयागंज होते हुए तहसील व जिला मुख्यालय, बारा जोड़ से वापस रूरा चौराहे पर पहुंची, जहां यात्रा समाप्त हुई। संयोजक प्रदीप मिश्रा, विद्यासागर त्रिपाठी, विनोद तिवारी, गोपाल सैनी, टोनी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। झींझक क्षेत्र में भाजपा नेता रणजीत सिह के नेतृत्व में मंगलपुर से तिरंगा यात्रा क्षेत्र भ्रमण करते हुए समाप्त हुई। वरुण चौबे, नरेंद्र प्रताप, अनिरुद्ध, संदेश तिवारी, धनंजय पांडेय, शैलेंद्र चौहान, मदन पांडेय, अश्वनी सिह गौर आदि मौजूद रहे। शिवली नगर पंचायत में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में एकत्र हुए भाजपाइयों ने राष्ट्र गान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा रामनगर, गांधी नगर, साकेत नगर, देवनगर, सुभाष नगर, निराला नगर आदि मोहल्लों में घूमी। मैथा ब्लाक के मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र ¨सह, अर¨वद त्रिवेदी, राजू तिवारी, विजय अग्निहोत्री, रमाकांत अग्निहोत्री, चारू अवस्थी, मनीष सैनी आदि मौजूद रहे। गजनेर में सरवनखेड़ा मंडल प्रभारी बालजी शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां लालजी पांडेय, कान्हा, ओमजी विश्वकर्मा, केशव ¨सह, ¨रकू ¨सह आदि लोग रहे। राजपुर में शुरू हुई तिरंगा यात्रा बाजार से होते हुए पटेल चौक सिकंदरा पहुंची, यहां सरदार पटेल की प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.