मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग जख्मी
संवाद सहयोगी रसूलाबाद दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 06:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : दो अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। रसूलाबाद के लालानिवादा निवासी अजय साइकिल से रसूलाबाद चौराहे की तरफ आ रहे थे। तभी रायपुर निवासी जगमोहन की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉ. अमित सक्सेना ने इलाज किया। इसी प्रकार यादव नगर निवासी यदुवीर बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें