पान मसाला थूकने पर जुर्माना, वसूलने पर युवक ने किया हंगामा
जिला अस्पताल महिला में एक युवक ने पान
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM (IST)
पान मसाला थूकने पर जुर्माना, वसूलने पर युवक ने किया हंगामा
जासं, कानपुर देहात : जिला अस्पताल महिला में एक युवक ने पान मसाला खाकर थूक दिया। इस पर कर्मी ने उसका चालान काट दिया। भड़के युवक ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस पहुंची तो वह शांत हुआ।
जिला अस्पताल महिला में गुरुवार दोपहर एक युवक अपने मरीज को देखने आया था। इस दौरान उसने भवन के अंदर मसाला थूक दिया। यह देख कर्मी सौरभ ने उसे रोका और 100 रुपये का जुर्माना रसीद में काट दिया। इस पर युवक भड़क गया और हंगामा शुरू कर दिया व अभद्रता करने लगा। बाकी कर्मचारी भी जुट गए और उसे शांत कराने की कोशिश की पर वह माना नहीं। इसके बाद पुलिस आई तो वह शांत हुआ। सीएमएस डा. वंदना सिंह ने बताया कि ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अस्पताल को गंदा करेगा, कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें