अवैध संबंधों के चलते युवक को मारा था सिपाही ने
संवाद सूत्र, शिवली (कानपुर देहात): कानपुर रसूलाबाद मार्ग किनारे भेवान व नयापुरवा के बीच मारे गए
संवाद सूत्र, शिवली (कानपुर देहात): कानपुर रसूलाबाद मार्ग किनारे भेवान व नयापुरवा के बीच मारे गए अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी क्राइम ब्रांच कन्नौज पुलिस ने सुलझा ली। मामले में यूपी 100 के आरोपित सिपाही राजवीर सिंह व उसके साथी पंकज कटियार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि अनिल के अपनी ममेरी बहन से अवैध संबंध थे। पत्नी के अनिल से संबंधों का पता लगने के बाद राजवीर ने 15 अप्रैल 2017 को शराब पिलाने के लिए अनिल को बुलाया और हत्या कर दी।
रसूलाबाद के संजय नगर (क¨हजरी) निवासी अनिल कुमार (32) का शव 15 अप्रैल को भेवान व नयापुरवा के बीच गढ्डे में मिला था। पास ही झाड़ियों में बाइक मिली थी। शिवली पुलिस ने भाई जयवेंद्र के बयानों पर चार अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कई दिनों बाद भी कार्रवाई न होने पर जयवेंद्र ने आईजी से गुहार लगाई थी। जिसके बाद जांच कन्नौज क्राइम ब्रांच पुलिस को दी गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अनिल के रिश्तेदार औरैया सहायल में मक्का निवासी यूपी पुलिस के सिपाही राजवीर सिंह पुत्र नरवीर सिंह व उसके साथी शिवराजपुर भैसऊ निवासी पंकज कटियार पुत्र मुन्ना लाल से पूछताछ की। जांच के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वारदात के समय राजवीर सिंह शिवराजपुर थाने में तैनात था। अभी वह कानपुर नगर में यूपी 100 में तैनात है। अनिल और राजवीर की पत्नी के बीच ममेरी बहन का रिश्ता है। बावजूद इसके दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पता चलते ही उसने अनिल की हत्या की योजना बनाई। 15 अप्रैल को उसने अनिल व अपने साथी पंकज के साथ रसूलाबाद-कानपुर रोड पर शराब पी। बाद में भेवान व नया पुरवा के बीच ईंट से हमला कर अनिल का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शिवली कोतवाल एमपी ¨सह ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शिवली के होटल में किया था खानपान
संजय नगर निवासी अनिल कुमार 15 अप्रैल को शिवराजपुर गया था। देर शाम फोन पर उसने शिवली में होने की जानकारी दी थी। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो खोजबीन की गई। दूसरे दिन भाई जयवेंद्र शिवली पहुंचा जहां पता चला कि यहां होटल में उसने कुछ लोगों के साथ खानपान किया था। सूचना के बाद शिवली कोतवाली पुलिस ने कानपुर-रसूलाबाद मार्ग से शव बरामद किया था।