पंडित दीनदयाल ने दी प्रगतिशील विचाराधारा
संवाद सहयोगी झींझक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी झींझक: पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। दीनदयाल जी की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। बच्चों को उनके जीवन के संबंध में जानकारी दी।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर प्राथमिक विद्यालय रानेपुर में खंडशिक्षा अधिकारी झींझक ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण किया। बच्चों के समझ दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान एबीआरसी बलराम संखवार, आदित्य गौतम आदि के अलावा बच्चे मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें