Move to Jagran APP

ईंधन संरक्षण को निकाली पदयात्रा, दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : ईंधन संरक्षण को लेकर जिले के सभी गैस सि¨लडर डिस्ट्रीब्य

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 06:24 PM (IST)
ईंधन संरक्षण को निकाली पदयात्रा, दिलाई शपथ
ईंधन संरक्षण को निकाली पदयात्रा, दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : ईंधन संरक्षण को लेकर जिले के सभी गैस सि¨लडर डिस्ट्रीब्यूटरों ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान सभी को ईंधन का संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई।

loksabha election banner

रविवार को कलेक्ट्रेट से ईंधन संरक्षण पद यात्रा रैली को रवाना करते हुए जिले के नोडल अधिकारी परितोष कोतवाल ने कहा कि पर्यावरण व ईंधन संरक्षण के लिए सभी को अपने कार्यों के लिए साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य संरक्षण व ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी सभी को निभानी होगी। उन्होंने सभी से ईंधन का अधिक से अधिक संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को ईंधन का संरक्षण करने की शपथ दिलाई। इसके बाद पद यात्रा माती मुख्यालय, नबीपुर, राजस्व कालोनी सहित अन्य जगहों से होकर निकली और लोगों को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता किया गया। इस मौके पर अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी के अभिनव त्रिपाठी, रामविलास पाल, आलोक त्रिपाठी, महेश पाल भदौरिया, शांतनु ¨सह, आशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.