विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मासूम की मौत, कई बीमार

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Sep 2018 05:38 PM (IST)

संवाद सूत्र, रूरा : मझपटिया गांव में बुखार से मासूम की मौत हो गई। जबकि गांव के कई बच्चे बु

बुखार से मासूम की मौत, कई बीमार
बुखार से मासूम की मौत, कई बीमार

संवाद सूत्र, रूरा : मझपटिया गांव में बुखार से मासूम की मौत हो गई। जबकि गांव के कई बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। गांव में बीमारी फैलने तथा मासूम की मौत की खबर स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

रूरा क्षेत्र के मझपटिया गांव निवासी अजय पाल राठौर ने बताया कि उसकी छोटी बेटी श्रेया (8) को चार दिनों से बुखार आ रहा था। पहले उसने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। बुखार आने पर शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल ले गए थे। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि मोहल्ले के चंद्रशेखर, अदिति, अनुज सहित दर्जनों बच्चे बुखार से पीड़ित है। अपर सीएमओ डा. वीपी ¨सह ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेज कर बीमार बच्चों का परीक्षण करा कर उपचार कराया जाएगा।