Move to Jagran APP

यमुना में स्नान के दौरान किशोरी को मगरमच्छ ने निगला

संवाद सहयोगी, घाटमपुर: सजेती क्षेत्र के गांव बीरबल अकबरपुर में रविवार सुबह स्नान करने गई

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:30 PM (IST)
यमुना में स्नान के दौरान किशोरी को मगरमच्छ ने निगला
यमुना में स्नान के दौरान किशोरी को मगरमच्छ ने निगला

संवाद सहयोगी, घाटमपुर: सजेती क्षेत्र के गांव बीरबल अकबरपुर में रविवार सुबह स्नान करने गई एक बच्ची को घाट पर रहने वाला मगरमच्छ पानी में घसीट ले गया और निवाला बना डाला। साथ में स्नान करने गए बच्चों ने लौट कर परिजनों को जानकारी दी, तो दहशत फैल गई। गोताखोरों व ग्रामीणों के नदी में जाल डालकर खोजने के प्रयास के बावजूद किशोरी का पता नही चल सका।

loksabha election banner

गांव निवासी उमाशंकर निषाद की 5 पुत्रियां व एक पुत्र है। दूसरे नंबर की अंशिका (13) पड़ोस की लक्ष्मी, कोमल व शिवांशु के साथ सुबह करीब साढ़े 9 बजे यमुना नदी तट पर गई थी। जहां स्नान के दौरान घाट पर मौजूद मगरमच्छ अंशिका को गहरे पानी में घसीट ले गया। मगरमच्छ को घसीट कर ले जाते समय वहां मौजूद बच्चों ने देखा, तो रोते बिलखते गांव पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। घाट पर पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीणों ने नदी में जाल डालने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से बहाव की दिशा में कई किमी आगे तक तलाश की। ग्राम प्रधान बलवंत निषाद बताते हैं कि देर रात तक गांव महुवापुरवा तक नदी में तलाश के बावजूद अंशिका का पता नही चल सका। जिसके बाद लोग निराश होकर लौट आए हैं।

अनजान बना रहा प्रशासन, वारसी व प्रतिभा के पहुंचते ही आई तेजी

घाटमपुर: सुबह साढ़े 9 बजे किशोरी को मगरमच्छ के ग्रास बना लेने की घटना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अनजान बना रहा। दोपहर ढाई बजे जानकारी करने पर थानाध्यक्ष सजेती राजेंद्र रावत ने घटना के बावत अनभिज्ञता जताई। उधर जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी भाजपा विधायक पत्नी प्रतिभा शुक्ला व समर्थकों के साथ उमाशंकर के घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद फोन से जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को अवगत कराया। उप जिलाधिकारी मीनू राणा ने बताया कि नायब तहसीलदार व लेखपाल को गांव भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी।

वन विभाग नकार रहा मगरमच्छ

घाटमपुर: पिछले एक पखवारे से गांव बीरबल अकबरपुर स्थित यमुना नदी के घाट में मगरमच्छ देखे जाने की बात सैकड़ों ग्रामीण एक स्वर से कर रहे हैं। लेकिन उप जिलाधिकारी के मुताबिक वन विभाग यमुना की इस बेल्ट में मगरमच्छ की मौजूदगी को सिरे से नकार रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.