अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत
संवाद सहयोगी सिकंदरा स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सिकंदरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की।
शिल्हौला बुजुर्ग गांव निवासी पूर्व प्रधान 50 वर्षीय रामपाल सिंह यादव मंगलवार की देर रात पैदल डुबकी गांव जा रहे थे तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार वह कांधी गांव के इंटर कालेज में शिक्षक थे। दिवगंत की पत्नी मिथलेश सूचना पाकर गश खाकर गिर पड़ी। वहीं बच्चों 18 वर्षीय यादवेंद्र, 15 वर्षीय यशवर्धन 12 साल की दीक्षा बिलख रहे थे। मां राजबाई बेटे की मौत पर बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान ने बताया घटना की तहरीर मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें