Move to Jagran APP

पूर्व सैनिकों का सम्मान कर मनाई सुभाषचंद्र बोस जयंती

जागरण संवाददाता कानपुर देहात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अकबरपुर में पूर्व सैनिको

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:01 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:01 PM (IST)
पूर्व सैनिकों का सम्मान कर मनाई सुभाषचंद्र बोस जयंती
पूर्व सैनिकों का सम्मान कर मनाई सुभाषचंद्र बोस जयंती

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अकबरपुर में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी को नेताजी के आदर्शों पर चलने की सीख दी गई।

prime article banner

अकबरपुर कस्बे के रूरा रोड स्थित अत्रि आश्रम में समाजसेवी ब्रह्मा कुमार द्विवेदी की अगुवाई में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह कुशवाहा, महेश यादव, सत्यभूषण सिंह, अमरेंद्र सिंह, बलवान सिंह, धर्मेन्द्र सिंह चंदेल, धर्मेंद्र सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, गंगाराम यादव, जसवंत सिंह, कृष्णाबाबू, राजनलाल, रामबाबू पाल, रणविजय सिंह, रामखिलावन, शिवनाथ सिंह, रामस्वरूप, अशोक कुमार को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्रह्म कुमार द्विवेदी ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिद सेना का गठन कर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का जवान देशसेवा के लिए बलिदान देता है। आज हम सभी घरों में सुरक्षित है तो सिर्फ इसलिए क्योंकि जवान सीमा पर तैनात रहता है। हमें इनका व इनके परिवार का हमेशा सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर पाण्डेय ने किया। इस दौरान लक्ष्मीकांत दीक्षित, मनोज त्रिवेदी, राहुल त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, मनीष तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, आयुष त्रिवेदी, राजेश दीक्षित, अंकुर दुबे, संजय अवस्थी, गया प्रसाद तिवारी, प्रमोद मिश्रा, आलोक शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, अजयकांत, अमर बहादुर सिंह, जगदीश यादव, प्रशांत अवस्थी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK