Move to Jagran APP

नारदाश्रम में ब्रह्मलीन संत की मूर्ति हुई स्थापित

संवाद सहयोगी रसूलाबाद रसूलाबाद के नारदाश्रम के पीठाधीश्वर विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी के देवलोक

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 06:44 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 06:44 PM (IST)
नारदाश्रम में ब्रह्मलीन संत की मूर्ति हुई स्थापित
नारदाश्रम में ब्रह्मलीन संत की मूर्ति हुई स्थापित

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : रसूलाबाद के नारदाश्रम के पीठाधीश्वर विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी के देवलोक गमन के बाद उनके श्रद्धालुओं ने उनकी प्रतिमा आश्रम में नवरात्र की पंचमी को स्थापित कराई। इस दौरान यज्ञ व भंडारा हुआ। भक्तों ने जमकर जयकारा लगाया।

loksabha election banner

आश्रम के मुख्य संत नारायण स्वरूप ब्रह्मचारी का चार फरवरी 1996 में देवलोक गमन हो हो गया था। वह अपने स्थान पर विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी को कार्यभार सौंप गए थे। आठ अप्रैल को संत विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी का भी परलोक गमन हो जाने पर उनके शिष्यों ने उनकी प्रतिमा स्थापना आश्रम में उनके इष्ट हनुमानजी के बगल में ही करवाई। रविवार को संत का जन्मदिवस भी था इस मौके पर स्थापना के बाद हवन किया गया जिसमें आसपास के सैकड़ों भक्त शामिल हुए। भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज तोमर, देव कुमारी, कमलेश तिवारी, राजू शर्मा, उपेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, राजू सिंह गौर, अजय पांडेय, अजय बाबा ब्रह्मचारी, आशीष अवस्थी, सुनंदा, निपुण तिवारी व विजय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.