विधिविधान से हुआ मूर्ति स्थापना कार्यक्रम
संवाद सूत्र रनियां क्षेत्र में बने नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना का काय
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, रनियां : क्षेत्र में बने नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। शारदीय नवरात्र पर रनियां निवासी कुसुमलता भदौरिया द्वारा भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में आचार्य विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गे की प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान जमकर मां के जयकारे लगे। कार्यक्रम में जनार्दन सिंह भदौरिया, अमन भदौरिया, पूर्व प्रधान बाबू सिंह चंदेल व पप्पू चंदेल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें