विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाद व्यापारी के सूने घर से नकदी-जेवर सहित छह लाख की चोरी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 05 Dec 2020 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:43 PM (IST)

संवाद सहयोगी झींझक मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुनाथा मार्ग पर स्थित एक खाद व्यापारी के सूने घर

खाद व्यापारी के सूने घर से नकदी-जेवर सहित छह लाख की चोरी
खाद व्यापारी के सूने घर से नकदी-जेवर सहित छह लाख की चोरी

संवाद सहयोगी, झींझक : मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुनाथा मार्ग पर स्थित एक खाद व्यापारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-जेवर सहित छह लाख का माल पार कर दिया। सुबह मुख्य गेट का टूटा ताला व कमरे में अस्त-व्यस्त बिखरा सामान देखकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ ही लोगों से भी मामले की जानकारी ली है।

खाद व्यापारी मुनीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान के बाहर ही उनकी खाद की दुकान है। शुक्रवार शाम घर में ताला लगाकर पत्नी संगीता के साथ वह ससुराल पुरवा सुजान विधूना गए थे। सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। वहीं घर के अंदर भी सामान बिखरा हुआ था, जिससे घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने गुल्लक का ताला तोड़कर उसमें रखे 40 हजार व अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। इसके साथ ही सोने चांदी के जेवर, लैपटॉप सहित पांच लाख का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित कर स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ली है। इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया है। निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। जांच कर जल्द ही चोरों तक पहुंचा जाएगा।