बन्नापुर गांव में पसरा सन्नाटा
संवाद सूत्र शिवली बन्नापुर गांव में शुक्रवार को साइबर ठग को पकड़ने गयी औनहां चौकी पुलिस के साथ हुयी मारपीट के बाद अब पुलिस के डर से लोग घरों में दुबक गए है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहता है और गिरफ्तारी के डर से सभी छिप गए है। शनिवार रात पुलिस ने छापा मार चार लोगों को पकड़ा है। साइबर ठग रविप्रताप को पकड़ने के दौरान शुक्रवार को औनहां चौकी पुलिस से ग्रामीणों द्वारा मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गयी थीं।
संवाद सूत्र शिवली : बन्नापुर गांव में शुक्रवार को साइबर ठग को पकड़ने गयी औनहां चौकी पुलिस के साथ हुयी मारपीट के बाद अब पुलिस के डर से लोग घरों में दुबक गए है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहता है और गिरफ्तारी के डर से सभी छिप गए है। शनिवार रात पुलिस ने छापा मार चार लोगों को पकड़ा है।
साइबर ठग रविप्रताप को पकड़ने के दौरान शुक्रवार को औनहां चौकी पुलिस से ग्रामीणों द्वारा मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गयी थीं। औनहां चौकी प्रभारी देवेश कुमार सिंह द्वारा गांव के सात नामजद तथा आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शनिवार की देर शाम पुलिस ने गांव में छापा मारकर राजाबाबू दीक्षित, अजय प्रताप सिंह, गोविद तथा श्यामू को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गांव का माहौल जहां तीन दिन पहले तक चहल पहल रहती थी अब गिरफ्तारी के डर से कोई बाहर नहीं निकलता। पूरे गांव में दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश हो रही है।